रायबरेली, फरवरी 13 -- रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में ब्रेक एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 के सम्बंध में कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने बताया कि उक्त नीति के द्वारा जनपद में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपने भवन के कम से कम एक तथा अधिकतम छह कमरों को पर्यटकों को किराए पर दिए जाने की नीति है। जिससे जनपद में आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। इसके आवेदन के लिए पोर्टल पर जाकर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रधान रामेश्वरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.