बोकारो, मार्च 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पिछले दिनों जिले के सभी अंचलों में अलग-अलग तिथियों को आयोजित विशेष राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदनों की मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव ने दोनों भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) चास व बेरमो (तेनुघाट) से जानकारी ली। इस क्रम में चास डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने बताया कि आयोजित शिविर में चास अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न अंचलों से संबंधित कुल 456 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, बेरमो डीसीएलआर बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ ने बताया कि बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न अंचलों में आयोजित शिविर में कुल 194 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपायुक्त ने दोनों डीसीएलआर को संबंधित रैयतों व पक्षों को तामिला करते हुए अभियान मोड में मामले का सुनवाई करने का निर्देश दिया। सुनवाई एवं निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन जिला को समर्पित करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.