भभुआ, फरवरी 24 -- लंबित छात्रवृत्ति के आवेदनों को 26 तक हर हाल में सत्यापन को कहा शिक्षा विभाग ने जारी किया कड़ा निर्देश, कार्रवाई करने की दी चेतावनी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार द्वारा जिले के सभी उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित आवेदनों के सत्यापन को लेकर कड़ा निर्देश जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति व अतिपिछड़ी जाति कोटि के छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाने के बावजूद विद्यालय स्तर पर सत्यापन की प्रक्रिया काफी धीमी गति से की जा रही है। उन्होंने लिखा है कि विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि बार-बार स्मरण कराने के बाद भी कई विद्यालयों द्वारा अपने ही संस्थान...