सहरसा, दिसम्बर 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली तैयारी के लिए दावा, आपत्ति से संबंधित आवेदनों की स्थिति को देखते हुए इसकी समीक्षा संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सहरसा,सुपौल एवं अन्य संबंधित के साथ की गई।बैठक में फार्म-18, फॉर्म -7,फॉर्म-8 की प्राप्ति इसकी स्वीकृति, अस्वीकृति,ऑफलाइन आवेदनों का डिजिटाइजेशन,निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन सम्बंधित तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। मामले में सभी कार्यों के सम्यक पूर्णता के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...