रामपुर, अप्रैल 16 -- शाहबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में गड़बड़झाले की आशंका पर शुरू हुई जांच पर उंगली उठना शुरू हो गई। तमाम शिकायतों के चलते ईओ नगर पंचायत ने एसडीएम को इस मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार अंकुर अंतल और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को क्रास जांच में लगाया है। हालांकि लेखपालों का कहना है कि वे योजना के शासनादेश के आधार पर एकदम ठीक जांच कर रहे हैं। शाहबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के आरोप नए नहीं है। पहले भी गई गड़बड़झाले पकड़े गए थे। अपात्रों को लाभ दिलाकर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल होने पर एक तत्कालीन सभासद भी जेल गया था। डूडा विभाग ने सरकारी पैसा हड़पने वाले अपात्र लाभार्थियों को रिकवरी के नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन इसके बाद यह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.