बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर की राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ऋतुराज सिंह कन्या इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता खंड शिक्षाधिकारी स्वामीनाथ आर्य की निगरानी में आयोजित की गई, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 143 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली के बाद चयनित शीर्ष 25 विद्यार्थियों ने द्वितीय पाली में हिस्सा लिया, जिनमें से श्रेष्ठ 10 को अंतिम सूची में स्थान मिला। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कौवापुर के सूरज कुमार ने 48 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हृरहटा की गरिमा 44 अंकों के साथ द्वितीय, जबकि उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर की पूर्वी 43 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य सफल विद...