बिजनौर, दिसम्बर 15 -- किरतपुर। संत पीटर्स स्कूल का वार्षिकोत्सव इस वर्ष आविष्कार थीम पर मनाया गया। जिसमें छात्रों ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा सफल चंद्रयान अभियान को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अंकित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने वंदना, स्वागत गीत, आर्य भट्ट के द्वारा शून्य की खोज, रेल इंजन का आविष्कार, वेदों का महत्व, रोबोट की दुनिया, बिना इंटरनेट के जीवन, चंद्रयान पर आधारित अनेक सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। ताइक्वांडों टीम ने भी अपने कौशल प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता फादर विशप ने कहा कि हमें अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना होगा। बच्चों में चरित्र निर्माण के लिये अच्छी शिक्षा का होना जरूरी है। इससे देश का विकास होगा। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अंकि...