जमशेदपुर, फरवरी 14 -- झारखंड के सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके तहत स्कूलों में विज्ञान व मैथ क्लब खोले जाएंगे। बाकायदा स्कूलों में अलग से साइंस एंड मैथ कॉर्नर बनाए जाएंगे, जहां विद्यार्थी आविष्कार की संभावनाएं तलाशेंगे। झारखंड शिक्षा प्रोजेक्ट काउंसिल ने इसकी पहल की है। पहले चरण में झारखंड के 2706 स्कूलों में विज्ञान एवं गणित क्लब स्थापित किया जाना है। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में इनोवेशन को बढ़ावा देना और छात्रों में विज्ञान एवं गणित की समझ को बढ़ाना है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के मुताबिक क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करना है, जो वैज्ञानिक खोज और गणितीय सोच को बढ़ावा दें। इन गतिविधियों में विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेले, प्रश्नोत्तरी और अन्य इंटरैक्टिव कार्यक्रम शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.