सीतामढ़ी, मार्च 25 -- पुपरी। प्रखंड में सेवारत आवास सहायक विजय पासवान के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर कर्मियों के द्वारा अनिश्चित कालीन धरना सोमवार से शुरू किया गया है। घटना के विरोध में प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों के द्वारा कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया गया। दुर्व्यवहार का शिकार बने आवास सहायक विजय पासवान ने बताया कि वह आबापुर उतरी पंचायत में कार्य का दायित्व निर्वहन करते है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वेक्षण सूची सुपुर्द करना था। उसने पंचायत समिति के पुत्र द्वारा दिये गए 45 लोगों की सूची में 30 लोगों का सर्वे किया था। इसी बात को लेकर प्रमुख कार्यालय में पंचायत समिति के पुत्रों ने बुलाकर उसके साथ जातीय सम्बोधन के साथ गाली-गलौज व बूरी तरह मारपीट किया। जख्मी हालत में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सीटी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.