सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रीतेश कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की गयी। मौके पर बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण कार्य के धीमी गति पर असंतोष जताते हुए आवास सहायकों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...