मधुबनी, फरवरी 24 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में काम करने वाले सभी 13 आवास सहायक काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार से सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक प्रखंड परिसर में धरने पर बैठते हैं और शाम में चले जाते हैं। इन आवास सहायकों को आवास पर्यवेक्षक, लेखपाल और कार्यपालक सहायक का भी समर्थन प्राप्त है। इस काम बंद हड़ताल से पूरे प्रखंड में आवास योजना के द्वितीय चरण काम पूरी तरह ठप्प हो गया है। 10 मार्च तक सर्वेक्षण का काम पूरा करना था। अभी मात्र 25 फ़ीसदी ही काम हुआ है। बाकी सर्वेक्षण नहीं होने से गरीबों को मिलने वाले आवास योजना का लाभ पाने में झंझारपुर प्रखंड के लोग पीछे रह जाएंगे। यह हड़ताल संत नगर पंचायत में हुए बवाल के बाद किया गया है। हड़ताल पर बैठे आवास सहायक भैरव स्थान थाना में दर्ज प्राथमिकी में नामजद सभी लोगों के गिरफ्तारी क...