गया, मार्च 17 -- आवास सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही व गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसे करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को आवास सर्वे को लेकर नोडल पदाधिकारी, पीआरएस, पंचायत सचिव व आवास सहायक के साथ हुई बैठक में बीडीओ शशिभूषण साहू ने उन्हें यह सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कर्मियों को आवास सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि सर्वे के दौरान विशेषकर जरूरतमंद एससी और एसटी परिवार को पहले प्राथमिकता देना है। इसके बाद अन्य सभी जाति के जरूरतमंदों का नाम सूची में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक आवास सर्वे का काम चलेगा। इसलिए समय देखते हुए सर्वे कार्य मे तेजी लाते हुए इसे समय पर हरहाल में पूरा कर लेना है। बैठक में मनरेगा पीओ दीपु कुमार, बीपीआरओ प्रमोद कुमार साव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.