बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ग्राम पंचायत पल्हरी मे पात्र व्यक्तियों के प्रधानमंत्री आवास का सर्वे न करने से नाराज ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण मे पांच सूत्रीय मांगपत्र देकर क्रमिक अनशन शुरू किया है। दूसरे दिन भी ग्रामीणों का अनशन जारी रहा। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसंतलाल के नेतृत्व मे आधा सैकडा ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण मे दूसरे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे अधिकारियों व कर्मचारियों और उनके खास लोगों ने सर्वे नहीं किया। मांग है कि तत्काल सर्वे व सत्यापन किया जाए। जिन अपात्र व्यक्तियों का सर्वे व सत्यापन किया गया है। उनकी जांच कराकर आवास सूची से नाम हटाए जाएं। प्रधानमंत्री आवास में अपात्र लोगों का सर्वे व सत्यापन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। इस दौरान...