गोरखपुर, अप्रैल 5 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2024 के तहत पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन सर्वेक्षण में पोर्टल पर भटहट ग्राम पंचायत का नाम सहीं हो गया। शुक्रवार को आवास सर्वेक्षण का कार्य आरम्भ हो गया है। आवास सर्वेक्षण पोर्टल पर नाम सही करने के लिए बीते दिनों बीडीओ मनोज सिंह ने जिला स्तर पर पत्र भेजकर गड़बड़ी को सही कराने की मांग की थी। इसके बाद 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र ने 'आवास सर्वेक्षण पोर्टल पर नहीं है ग्राम पंचायत का नाम' शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पोर्टल पर नाम सही हुआ है। आवास सर्वे करने वाले कर्मी रोजगार सेवक पन्नेलाल यादव ने बताया कि भटहट ग्राम पंचायत का नाम आवास सर्वे पोर्टल पर पहले नहीं दिख रहा था। ऐसे में आवास के लाभार्थियों का पोर्टल पर सर्वे (पंजीकरण) नहीं हो पा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.