सीतामढ़ी, मार्च 19 -- डुमरी कटसरी। आवास सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बीडीओ अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंध कर्मियो की बैठक मंगलवार को हुई। अबतक आवास योजना के लाभ से वंचित योग्य परिवार की पहचान को लेकर शुरू सर्वेक्षण कार्य की पंचायतवार समीक्षा बीडीओ ने की।उन्होंने पारदर्शी ढंग से सर्वेक्षण कार्य करने एवं सभी योग्य लोगो का नाम आवास पल्स ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया।किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी बैठक में दी गई। आवास पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार सहित सभी आवास सहायक, विकास मित्र एवं सर्वेक्षण के लिए प्रतिनियुक्त कर्मीगण बैठक में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.