कुशीनगर, सितम्बर 7 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश आवास संबंधी संयुक्त समिति के सभापति कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में नई दिल्ली के द्वारका स्थित उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पत्ति विभाग के अति विशिष्ट अतिथि गृह ( इंद्रप्रस्थ) के रखरखाव और उसके मरम्मत कार्य के लिए राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसके साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया और उसमें मिली खामियों को अति शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार देश में राज्य सम्पत्ति विभाग से बने भवनों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कराकर उसके रखरखाव सम्बंधित सुझाव अधिकारियों से लेकर कारवाई करती है। समिति के सदस्यों के साथ बैठक के बाद भवन का निरिक्षण किया और भवन के रखरखाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.