मधुबनी, दिसम्बर 31 -- बाबूबरही। प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 2.0 योजना के अंतर्गत लाभुकों के सत्यापन को लेकर मंगलवार को प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ संजय कुमार दास की अगुवाई में बैठक में योजना के क्रियान्वयन एवं सत्यापन कार्यों की गहन समीक्षा हुई। जहां पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार मंडल, प्रकाश कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, अमर कुमार, मो. शमशाद आलम, कार्यपालक सहायक उमेश ठाकुर सहित सभी सहायक, कृषि समन्वयक एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे। बीडीओ ने सत्यापन कार्य में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने पर जोर दिया। फील्ड स्तर पर शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.