किशनगंज, मार्च 6 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाता विभागीय निदेशानुसार किसी भी आवास विहीन पात्र लाभार्थी को सर्वे में नहीं छोड़ना है। ज़िला पदाधिकारी किशनगंज विशाल राज के आदेशानुसार प्रखण्ड कार्यालय ठाकुरगंज में दिनांक 03 मार्च 2025 से 18 मार्च 2025 तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में सभी सर्वेयर, आवास पर्यवेक्षक और कार्यपालक सहायक(आवास) के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के द्वारा मंगलवार को कार्यालय सभागार में बैठक की गई। इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ श्री अब्दाली ने बताया कि लगभग 9500 आवास विहीन लाभार्थियों का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। जिसमें लगभग 2700 अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवार हैं। कैम्प का मुख्य उदेश्य यह है कि सर्वेयर के द्वारा यदि किन्हीं आवास विहीन लाभार्थी का सर्वे नहीं किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.