बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। शहर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी से चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। संतकबीरनगर खलीलाबाद के मीरगंज निवासी जितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक आवास विकास कॉलोनी स्थिति गैलक्सी हॉस्पिटल के पास खड़ी की थी। वह भी हॉस्पिटल में काम करते हैं। बीते 11 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देखा तो गाड़ी नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...