आगरा, अक्टूबर 29 -- नगर निगम ने बुधवार को आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12-डी में आठ साल से कब्जाई गई सार्वजनिक सड़क को मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेश पर की गई। वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित इस सड़क पर स्थानीय निवासी हरीओम ने अवैध रूप से निर्माण कर मार्ग को घेर रखा था, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। क्षेत्रीय नागरिक रूपेश पाराशर ने इस अवैध कब्जे की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने लोहामंडी जोन के जोनल अधिकारी सीपी सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त कराया और सड़क को पूरी तरह खाली कराया। निगम दल ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.