सहारनपुर, नवम्बर 20 -- आवासीय मकानों का स्वरुप बदलने और कॉमर्शियल उपयोग किए जाने को लेकर आवास विकास परिषद ने 30 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस दिए हैं। कहा है कि अपने भवन को शमन कराएं अन्यथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी जिसे लेकर व्यापारियों में खलबली मच गई है। सभी व्यापारियों ने आवास विकास व्यापार संघ के बैनर तले इकट्ठा होकर परिषद की कार्रवाई का विरोध किया और नोटिसों को अनुचित, अमानवीय और व्यापारी-विरोधी बताते हुए आक्रोश जताया। व्यापार संघ पदाधिकारियों और व्यापारियों ने आवास विकास परिषद कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि परिषद द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों से छोटे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। संघ अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अधिकांश व्यापारी महज 50-50 वर्ग गज में छोटी-छोटी दुकानें चलाकर अपने परिवारों का गुजारा करते हैं। ऐसे...