कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आवास विकास कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नगरपालिका पहुंचकर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि कालोनी में पानी की टंकी के दक्षिणी भाग में सड़क क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत कराया जाना जनहित में आवश्यक है। आवास विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कालोनी में पानी की टंकी परिसर के दक्षिणी भाग में पानी के नए पाइप लाइन डालने के लिए काफी पहले सड़क तोड़ी गई थी। पाइप पड़ने के बाद सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। जर्जर सड़क से आवागमन दुश्वार बना हुआ है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष को मनोज दुबे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान श्रीनारायण गुप्ता, अवधेश कुमार, रामप्रकाश शाक्य, भोगीराम, शिवकुमार वर्मा, उपेंद्रदत्त, संजय दीक्षित, शिवकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.