मुजफ्फर नगर, जनवरी 26 -- रविवार को आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भीड ने घेर दिया। स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया। लोगों ने मंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और फैली गंदगी से भी रूबारू कराया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका ईओ को सफाई और मूलभूत सुविधा के संबंध में सख्त निर्देश दिए है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी के नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.