बिजनौर, जनवरी 19 -- नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन इंजीनियर मुअज्ज़म ने सरकार द्वारा चयनित आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में पहली किस्त बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। सरकार द्वारा कुछ भरे गए फॉर्म को स्वीकृत कर प्रमाण पत्र दिये गए हैं। इस मौके पर सभासद इंदु राजपूत, सभासद खुर्रम अफजाल, इरशाद, राजेश और वरिष्ठ लिपिक अफजाल, इनाम आदि कर्मचारी व सभासद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...