बांका, फरवरी 22 -- कटोरिया। प्रखंड अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत के तसरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सामूहिक आवेदन पर शुक्रवार को बीडीओ देवाशीष कुमार ने स्थल जांच की। जांच के दौरान योजना से वंचित महिलाओं द्वारा जियो-टैगिंग प्रक्रिया में अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए। मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत की थी कि जियो-टैगिंग के नाम पर रुपए लिए गए, लेकिन कई पात्र परिवारों के नाम लाभुक सूची से हटा दिए गए। शिकायत के आलोक में शुक्रवार को बीडीओ गांव पहुंचे और छूटे हुए लाभुकों से क्रमवार पूछताछ की। जांच के दौरान कई महिलाओं ने खुलकर आरोप लगाए। एक महिला ने बताया कि उससे जियो-टैगिंग के समय 500 रुपए लिए गए थे। वहीं दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि उससे 1000 रुपए की मांग की गई और उस...