बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम दो दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करने का दिया निर्देश फोटो : हिलसा01-हिलसा के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को लाभुक से वार्तालाप करते भाकपा माले नेता। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से वार्ड पार्षद द्वारा कमीशन मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। डीएम ने मामले की जांच कर दो दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। लाभुक सुमंता देवी ने वार्ड पार्षद शैलेन्द्र कुमार उर्फ शैलू सिंह पर 30 हजार रुपये कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जांच टीम में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व जिला विकास शाखा के अधिकारी शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद ...