लखीसराय, जनवरी 25 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को किसी को अवैध राशि नहीं देने का निर्देश दिया है। यह निःशुल्क योजना है।किसी वार्ड पार्षद या अन्य के द्वारा इस मद में अवैध राशि मांगने पर नगर परिषद कार्यालय में शिकायत करने के लिए निर्देश दिया गया है। सीधे कार्यपालक पदाधिकारी या शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत करने के लिए कहा गया है।एक वार्ड पार्षद के खिलाफ अवैध राशि कार्यालय के नाम पर मांगने की शिकायत की गई थी। नप के सभापति रूपम देवी और उनके प्रतिनिधि सजन कुमार ने किसी के द्वारा अवैध राशि मांगने पर शिकायत करने का भी निर्देश दिया गया था। अभी तक एक किश्त में एक लाख की राशि खाता में भेजी जा चुकी है। लाभुकों की संख्या 576 बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.