बगहा, अप्रैल 1 -- बेतिया। आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के लिए अवैध उगाही करने के मामले में ग्रामीण आवास सहायक व पंचायत रोजगार सेवक को चयनमुक्त कर दिया गया है। साथ ही उगाही की गयी राशि को वसूल करने के लिए डीआरडीए डायरेक्टर अरुण प्रकाश ने उक्त सहायक पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश मधुबनी बीडीओ को दिया गया है। चयनमुक्त में मधुबनी प्रखंड के दौनाहा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक ललन कुमार भास्कर व लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराउ टोला पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक राकेश कुमार का नाम शामिल है। डीआरडीए डायरेक्टर अरुण प्रकाश ने बताया है कि मधुबनी प्रखंड के दौनाहा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक ललन कुमार भास्कर द्वारा आवास योजना में अवैध उगाही ग्रामीणों ने शिकायत किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.