अमरोहा, मार्च 30 -- अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 74 फीसदी तक अपात्र मिले हैं। योजना में अपात्रों ने भी जमकर आवेदन किया है। इनमें सैकड़ों के पास पहले से ही पक्का मकान, चार पहिया वाहन, कई एकड़ कृषि भूमि और शस्त्र लाइसेंस तक हैं। नगर पालिका और राजस्व विभाग की जांच में खुलासे के बाद अपात्रों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। पीएम आवास योजना शहरी का सर्वे चल रहा है। नगर पालिका और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर पात्रों का सत्यापन कर रहे हैं। योजना में कुल 8217 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें अपात्रों ने भी जमकर आवेदन किए हैं। आवेदनों के सापेक्ष नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीमों ने अब तक करीब 2700 आवेदनों का सत्यापन किया है। इसमें केवल 698 ही पात्र मिले हैं। सर्वे के दौरान पहले से ही पक्का मकान, चार पहिया वाहन, कई एकड़ कृषि भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.