गया, मार्च 8 -- फतेहपुर प्रखंड के कठौतिया केवाल पंचायत के आधा दर्जन गांवों में आवास योजना सर्वे कार्य का वरीय उप समाहर्ता आदित्य श्रीवास्तव ने स्थल निरीक्षण किया। साथ ही सर्वे को लेकर साथ में रहे बीडीओ शशि भूषण साहू को कई दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसमें लापरवाही बरते जाने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कहा कि आवास सर्वे के कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इसमें किसी तरह का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि आवास सर्वे कार्य के निरीक्षण में सभी जगह सही पाया गया है। जरूरतमंद परिवार का ही आवास योजना के लिए सर्वे किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.