रुडकी, मार्च 21 -- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झबरेड़ा नगर पंचायत के कस्बा वासियों को आवास की पूरी रकम मिलने के बाद प्रोत्साहन राशि के चेक शुक्रवार को वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष से कस्बा वासियों के प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे रुके हुए थे। अब बोर्ड गठित होने पर धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने दो बार में 162 आवास लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए हैं। इसके अलावा 122 लाभार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.