आरा, जनवरी 8 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड की शिवपुर पंचायत के वीरपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने पीएमएवाईजी (आवास योजना) की जारी की गयी सूची में नाम नहीं होने को लेकर गुरुवार को बीडीओ से मिलकर शिकायत की। दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने बीडीओ से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर संबंधित कर्मी आये थे और उनका फोटो भी खींचा परन्तु जो सूची उपलब्ध हुई है, उसमें उनका नाम नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूची में कई ऐसे लोगों का नाम दर्ज है, जो कि पूर्व में आवास योजना का लाभ ले चुके हैं। कहा कि बाद में इन सबने नाम जोड़ने हेतु आवेदन दिया है। बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने बताया कि जिनकी भी ऐसी शिकायत है, उनसे आवेदन लिया जा रहा है और जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.