मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र की लोहसरी पंचायत के रतनपुरा गांव में 26 जनवरी को कार्यपालक सहायक दीपक कुमार के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर सहायक ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें रतनपुरा निवासी हामिद रेजा उर्फ मोलू को आरोपित किया है। सहायक ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को वार्ड आठ में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घरों की भौतिक जांच कर रहे थे। इस दौरान एक लाभार्थी के कमरे में रहने और रसोई के सामान के बजाय केवल लकड़ियां भरी थीं। पूछताछ की तो आरोपित भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसकी सूचना बीडीओ को दी। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.