बक्सर, दिसम्बर 18 -- कई निर्देश प्रखंड मुख्यालय में आवास सत्यापन को लेकर हुई बैठक बीस पंचायतों में 15,551 सर्वेक्षित परिवारों का सत्यापन सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2024 को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीडीओ प्रशांत कुमार ने चयनित परिवारों का सत्यापन किया। बैठक में आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक व पंचायत सचिव मौजूद थे। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार सर्वेक्षित परिवारों का सत्यापन शत-प्रतिशत करना अनिवार्य है। अयोग्य लाभुकों का सत्यापन सही ठहराए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चेकर द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद कुछ लाभुकों का सत्यापन वरीय पदाधिकारियों से दोबारा कराया जाएगा। सत्यापन का कार्य आवास एप्प 2.0 के माध्यम से किया जान...