आजमगढ़, फरवरी 7 -- बूढ़नपुर, संवाददाता। नगर पंचायत बूढनपुर के रानीपुर में सरकारी आवास योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई पात्र लाभार्थी वर्षों से आवास के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोग झोपड़ी में रहने के लिए विवश हैं। रानीपुर निवासी दुलारी, इंद्रसेन, सत्यदेव, अमन सहित अन्य कई जरूरतमंद लोगों ने सरकारी आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका है। लाभ से वंचित परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को विवश हैं, जिससे बरसात और सर्दी के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...