आजमगढ़, फरवरी 7 -- बूढ़नपुर, संवाददाता। नगर पंचायत बूढ़नपुर के रानीपुर में सरकारी आवास योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई पात्र लाभार्थी वर्षों से आवास के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोग झोपड़ी में रहने के लिए विवस हैं। रानीपुर निवासी दुलारी, इंद्रसेन, सत्यदेव, अमन सहित अन्य कई जरूरतमंद लोगों ने सरकारी आवास योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका है। लाभ से वंचित परिवार कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को विवश हैं, जिससे बरसात और सर्दी के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार आवेदन और सर्वे होने के बावजूद पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। कुछ ऐसे लोगों को लाभ मिल गया है ,जो पात्र नहीं हैं। इससे योजना की पारदर्शिता पर भी सवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.