छपरा, दिसम्बर 27 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। सूबे के ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग व परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना, इंदिरा आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आवास योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मियों अथवा बिचौलियों पर सीधी कार्रवाई होगी।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट सप...