संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोक्ता में आवास मिले बिना ही मजदूरी का पैसा खाते में भेज दिया गया। खुद लाभार्थी ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम नोक्ता निवासी विद्यावती पत्नी दिनेश ने सोमवार को बीडीओ नाथनगर को एक शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में आरोप लगाया कि उसने आज तक मनरेगा में मजदूरी नहीं की है। उसे आज तक आवास का लाभ भी नहीं मिला है। उसके बाद भी वर्ष 2024 में उसके खाते में 72 दिन की मजदूरी भेज दी गई। आरोप है कि आवास योजना में उसका रजिस्ट्रेशन हुआ था लेकिन आज तक उसे आवास आवंटित नहीं हो सका है। उसके रजिस्ट्रेशन के आईडी पर मजदूरी का पैसा भेज दिया गया। इस संबंध में बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.