गढ़वा, नवम्बर 18 -- केतार। बलीगढ़ पंचायत के सैंकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रशांत कुमार को आवेदन देकर बलीगढ़ पंचायत के खोनहर गांव निवासी आवास मित्र मंगलेश कुमार गुप्ता को आवास मित्र के पद से हटाने की मांग की है। बीडीओ को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने मंगलेश पर अबुआ आवास योजना में जियो टैगिंग के नाम पर एक हजार रुपए लेने और एक आवास में तीन बार जियो टैगिंग के नाम पर प्रत्येक लाभुक से तीन हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया है कि पैसा नहीं देने पर मंगलेश के द्वारा आवास का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उससे गांव के लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...