धनबाद, फरवरी 18 -- सिंदरी। एफसीआई प्रबंधन का डोमगढ़ आवास बेदखली अभियान के विरोध में मंगलवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने खाद कारखाने के मुख्य प्रवेश द्वार पर महाधरना दिया। महाधरना का नेतृत्व पूर्व विधायक आनंद महतो, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सीपीआईएम के कालीसेन गुप्ता, सुरेश प्रसाद, झामुमो के नगर अध्यक्ष अशोक महतो, रामू मंडल, राजद के जिला उपाध्यक्ष सुरेश राउत, विकास ठाकुर, गौतम प्रसाद ने किया। धरना में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सभी जुलूस के शक्ल में धरना स्िाल पर पहुंचे थे। सभी के हाथों में तख्तियां थी। जिस पर श्लोगन लिखे गए थे। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने एफसीआई प्रबंधन की आवास आवंटन नीति को भेदभाव पूर्ण करार दिया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में डोमगढ़ क्षेत्र का एक भी आवास खाली नही होगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.