बगहा, फरवरी 23 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। प्रखंड की डुमरिया पंचायत में आवास पूर्ण कराए बिना राशि भुगतान का दावा करने के मामले की जांच होगी। यह जानकारी बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने दी है। सोमवार को बीडीओ अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई कर रहे थे। तभी डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 की एक महिला खुशबू नेशा ने बीडीओ को आवेदन दिया और बताया कि उसने अपना आवास पूर्ण करा लिया है। लेकिन तृतीय कस्ति की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। राशि के लिए वह पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर लगाते लगते थक गई है। उसने वार्ड सदस्य के ऊपर भी परेशान करने का आरोप लगाया है। आवेदन देने के बाद बीडीओ के कार्यालय कक्ष से निकल कर महिला अपने घर चली गई है। इसी बीच बीडीओ ने डुमरिया के आवास सहायक को फोन कर फटकार लगाई एवं पंचायत में आवास योजना का अपडेट लिया। ...