पीलीभीत, मार्च 29 -- ग्राम पंचायत जमुनिया महुआ निवासी रामेश्वर दयाल पुत्र परशुराम ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह बहुत निर्धन है। आवास पात्रता की श्रेणी में आता है। उसने कई बार आवास दिलाने को लेकर प्रधान पति अनिल कुमार से मांग की लेकिन प्रधान पति अनिल कुमार लगातार टाल-मटोल करते आ रहे हैं। जब पीड़ित ने कहा कि आप अपात्रों को आवास दिला रहे हैं। फिर पात्रों को आवास क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। इस पर प्रधान पति अनिल कुमार आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी नागेन्द्र पाण्डेय को शिकायती पत्र देकर प्रधान पति के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.