महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉकों में 25 से 27 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शासन के निर्देश पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सचिव नगरीय विकास एवं निदेशक शहरी स्थानीय निकाय तथा नोडल अधिकारी अनुज झा ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया कि इन तीन दिनों में आयोजित आवास कैंप में सभी पात्रों का तत्काल पंजीकरण किया जाए और अगली पात्र सूची में उन्हें शामिल किया जाए। इसी के तहत सभी ब्लॉकों में भी आवास हेतु आवेदन के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का संचालन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से ऋण मेला आयोजित किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.