देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहरी आवास योजना के तहत आवेदन किए गए 27,252 आवेदनों के जांच के लिए अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गयी है। यह कमेटी प्राप्त आवेदनों के पात्रता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्राप्त आवेदनों में 3,577 आवेदन स्पेशल फोकस ग्रुप व 23,675 आवेदन सामन्य रूप में आए हैं। जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के गरीब व पात्र लोग आवास के लिए विभागीय पोर्टल पर पिछले चार महीने से आवेदन कर रहे हैं। पोर्टल स्पेशल फोकस ग्रुप के 3577 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें विधवा, विकलांग व रेहड़ी-पटरी वाले पात्र लोगों ने आवेदन किया है, जबकि 23675 आवेदन सामन्य स्थित के पात्र लोगों की है। कुल प्राप्त हुए 27,252 आवेदनों की जांच के लिए ईओ व एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.