संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नगर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी योजना का सर्वे चल रहा है। इसी बीच कहीं से प्रत्येक आवास पर गरीब लाभार्थी से धन लेने की सूचना पीओ डूडा के पास पहुंची, तो उन्होंने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास पूरी तरह नि:शुल्क है, इसमें एक भी रुपए कहीं नहीं लग रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति रुपए वसूली करता है तो लाभार्थी तत्काल इसकी सूचना दें या गोपनीय तरीके से वीडियो ऑडियो बनाकर दें, उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा कर जेल भेजा जाएगा। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिलाधिकारी मेंहदावल/परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण संजीव राय ने कहा कि कुछ निकायों से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.