पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बिरकीट्टी पंचायत अंतर्गत गदरपाड़ा गांव में गुरुवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने बिरसा हरित ग्राम योजना, कूप एवं आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर बीपीओ रिजवान फारुकी, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल सहित लाभुक व पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे। बीडीओ एवं सीओ ने गदरपाड़ा गांव में लतीफ शेख की जमीन पर बिरसा हरित ग्राम योजना के बागवानी तथा निर्मित कूप का निरीक्षण किया। इंटरक्रॉपिंग कार्य के तहत लाभुक द्वारा बागवानी के साथ-साथ साग-सब्जी, गोभी, टमाटर की किए गए खेती कार्य का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लाभुक, पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक को गु...