लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लिए सर्वे के दौरान एप पर सर्वेयर के साथ ही सेल्फ सर्वे का भी विकल्प दिया। करीब 86 हजार लोगों ने सेल्फ सर्वे करते हुए अपने घर की फोटो अपलोड की और आवास की मांग की। अब इनका सत्यापन हो रहा है। पहले चेकर ने सत्यापित किया इसके बाद अन्य ब्लाक के अधिकारियों ने सत्यापन किया। दो सत्यापन में भी तमाम नाम ऐसे आए जिनके पुन: सत्यापन के लिए ब्लाकों से जिला स्तर पर भेजा गया है। अब इनका सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम करेगी। सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने ब्लाक वार दो-दो अधिकारियों की टीम गठित की है। जिन ब्लाकों में 100 से अधिक ग्राम पंचायते हैं वहां तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया कि आवास एप पर सर्वे के दौरान सेल्फ सर्वे करने वाले लाभार्थि...