उन्नाव, जनवरी 28 -- अचलगंज, संवाददाता। अचलगंज नगर पंचायत में वर्ष 2025-26 के शहरी आवास योजना में अपात्रों के चयन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को कई शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की। शिकायतकर्ताओं में स्थानीय निवासी शिशुपाल, अर्चना, कमला, अफसारून, सरोज और रामजी शामिल हैं। उनका आरोप है कि उनके आवास अभी कच्चे हैं, जबकि उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में शहरी आवास योजना के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे। इसके बावजूद अधिकारियों ने पक्के मकान वाले और नगर पंचायत के बाहरी लोगों को आवास आवंटित कर दिया। हड़हा निवासी दिव्यांग वीरेंद्र और उनकी पत्नी सुनीता झोपड़ी में रह रहे हैं, लेकिन उनका चयन इस योजना में नहीं हुआ। वहीं, कस्बे की अर्चना बचोले ने बताया कि उनका मकान अभी भी कच्चा है। इसके बावजूद उनका आवास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.