औरैया, जनवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। अब नगर पालिका, नगर पंचायत एवं विनियमित क्षेत्र में आवासीय नक्शों के अनुमोदन पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाना अनिवार्य होगा। इसकी के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित निकायों को आगामी बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पारित कराने के निर्देश दिए जाएंगे। जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में कहा कि योजना से जहां पर्यावरण संरक्षण होता है, वहीं उपभोक्ताओं को बिजली का आर्थिक लाभ भी मिलता है। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोग आवेदन कर लाभ प्राप्त करें। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि जिले में 1679 सोलर पावर प्लां...