गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम। राष्ट्र सेविका समिति (आरएसएस की महिला शाखा) की ओर से केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को महिलाओं के लिए 15 दिवसीय आवासीय शिविर लगाया। इसका आयोजन किया गया। शिविर में शारीरिक अभ्यास, योग और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। शिविर का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। इसके साथ ही भारतीय इतिहास, संस्कृति, संविधान और विभिन्न आपदाओं से निपटने जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इन गतिविधियों के ज़रिए महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, समाज के प्रति ज़िम्मेदारी समझाने और देश के लिए गर्व की भावना जगाने का प्रयास किया गया। महिलाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मातृत्व, सहनशीलता और कार्यकुशलता जैसे जीवन मूल्यों को भी विशेष महत्व दिया गया। समापन एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.